फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैखोली के बच्चों को भा गई बैजनाथ झील

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय कन्या जूनियर हाइस्कूल रैखोली के बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर बैजनाथ धाम पहुंचे। बच्चों ने मंदिर के पुजारी से मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने बैजनाथ झील का लुत्फ उठाया। झील में मछलियों को नजदीक से निराहा और खाने के लिए अनाज के दाने दिए। कौसानी में सुमित्रानंदन पंत बीथिका में उनकी जीवनी के बारे में जाना।
विज्ञापन


बच्चों ने अनाशक्ति आश्रम कौसानी में महात्मा गांधी के देश की आजादी में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद बच्चों ने द्वाराहाट में दूनागिरी माता के मंदिर के दर्शन किए। भ्रमण में प्रधानाध्यापिका निर्मला वर्मा, बबीता मेहता, कंचना विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष पूरन सिंह रावत, सदस्य हेमा देवी, चंपा देवी, धनी राम, दीपा देवी, हरीश राम, मोहनी देवी, हयात सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें