फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 वीं जयंती पर कविवर सुमित्रानंदन पंत को याद किया

Sun, 20 May 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कौसानी में कविवर पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण करते जनप्रतिनिधि व साहित्यकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महान कवि सुमित्रानंदन पंत की 118 वीं जयंती पर रविवार को उन्हें याद किया गया। इस दौरान पंत वीथिका में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अल्मोड़ा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने शुभारंभ करते हुए कहा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त कवि की जन्म स्थली में साहित्य संस्थान की स्थापना होनी चाहिए।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने कुमाऊंनी भाषा को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। वीथिका के प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश तिवारी ने सभी का आभार जताया। लक्ष्मी आश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर बच्चों की साहित्यिक प्रतियोगिता भी कराई गई। सीनियर वर्ग में पायल मेहरा, दीक्षा असवाल, मनीषा थायत, जूनियर में भावना जोशी, अंकिता, गुंजन कांडपाल अव्वल रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कैलाश सिंह, जगदीश चंद्र भट्ट, अलिखेश मौर्या, जोगा राम, कोस्तुबानंद कांडपाल, दीपक कुमार, पूरन सिंह महरा, कांति बहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें