बागेश्वर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ्य शरीर, सुरक्षित जीवन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में 28 अप्रैल को एक दिनी चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस चिकित्सा शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा। शिविर में फाउंडेशन की टीम की ओर से प्रयोगशाला में मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें निशुल्क की जाएंगी।
चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।