फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से परेशान लोगों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के जीतनगर और पीपलचौक क्षेत्र में जबरदस्त जल संकट पैदा हो गया है। आपूर्ति में सुधार नहीं होने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि क्षेत्र में केवल 10-15 मिनट के लिए ही पानी आता है।
विज्ञापन


सोमवार को संयुक्त जन कल्याण समिति के नेतृत्व में जीतनगर, पीपल चौक, पुराना सीएमओ कार्यालय, विवेकानंद विद्यालय क्षेत्र के लोग कलक्ट्रेट धमक गए। इसके बाद जोरदार नारेबाजी करते हुए जल संस्थान पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि उनके क्षेत्र में केवल 10-15 मिनट के लिए ही पानी आता है। बताने के बाद भी जल संस्थान द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

हजारों की आबादी को नदी का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य टैंक को पूरा भरने के बाद ही पानी खोलने, जलापूर्ति का निश्चित समय तय करने, अवैध संयोजनों को हटाने, समान वितरण की व्यवस्था करने की मांग उठाई। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के संरक्षक दीवान सिंह, हीरा सिंह, भूपाल सिंह, शेर सिंह, मोहनी देवी, मंगल सिंह, राम सिंह कार्की, अब्दुल, करीम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें