फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री पर कलमठ का निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर-चुचेर से माजखेत मोटर मार्ग पर बनाए जा रहे कलमठ में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर युवा मोर्चा ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

माजखेत मोटर मार्ग में इन दिनों कलवर्ट बनाने का काम चल रहा है। कलवर्ट के निर्माण में क्रेशर के बजाय स्थानीय निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष केदार महर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल हो रही है। उन्होंने कार्य में लीपापोती करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मानकों के अनुसार रेता और रोड़ी सहित अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जाता है काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। काम रोकने वालों में किशन राठौर, मोहन कोरंगा, होशियार महर, कराला की ग्राम प्रधान वीना पाठक, हरीश महर आदि शामिल थे। इधर पीएमजीएसवाइ के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी का कहना है कि ठेकेदार को निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। किसी तरह की कमी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें