फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 4,457 परीक्षार्थियों ने दी हिंदी की परीक्षा

Mon, 05 Mar 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
Exam preparation
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का पहला प्रश्नपत्र शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिले में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्रों में 4,457 परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर दिया। 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 4505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4457 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए पांच उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।

उड़नदस्तों के साथ ही 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बागेश्वर में एसडीएम एसएस राणा और कपकोट में एसडीएम आरएस बिष्ट ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पहला प्रश्नपत्र अच्छा जाने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले रहे। सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि पहला प्रश्न पत्र शांतिपूर्वक निपटा।

कुछ केंद्रों में चटाई पर बैठकर दी परीक्षा

कई विद्यालयों में छात्रों के बैठने के लिए अभी तक फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बोर्ड परीक्षार्थियों को चटाई में बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। जीजीआईसी बागेश्वर भी ऐसे विद्यालयों में शामिल है। सीईओ का कहना है कि कुछ केंद्रों में परीक्षार्थियों के हिसाब से फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। ऐसे केंद्रों में चटाई की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें