फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले में बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के हरसीला गांव में खेल रहे बच्चों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह हरसीला गांव के कुछ बच्चे घरों के सामने ही मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान एक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। भयभीत बच्चों ने भाग कर खुद को बचाया, लेकिन नौ वर्षीय पंकज प्रसाद पर हमला कर सूअर ने उसे घायल कर दिया।

पंकज की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर सूअर को भगाया। घायल पंकज को परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर आतंक का पर्याय बने हुए हैं।
विज्ञापन


अब तक फसलों को नुकसान पहुंचा रहे सूअरों द्वारा अब हमला करने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने घायल बच्चे के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें