कपकोट (बागेश्वर)। विभिन्न गांवों से जुड़े लोग तीन जनवरी की सुबह 10 बजे से भराड़ी बैंड से तहसील मुख्यालय तक जन जागरण जागरूकता पदयात्रा निकालेंगे। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद लोनिवि के विश्राम गृह में विधायक की उपस्थिति में समस्याओं के बारे विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
सरमूल सौधारा भद्रतुंगा विकास समिति के प्रभारी अध्यक्ष भगवत कोरंगा और महामंत्री दयाल कुमल्टा के अनुसार सरयू घाटी के विभिन्न गांवों के लोग तीन जनवरी को सोंग-शामा बैंड में जमा होकर वहां से तहसील मुख्यालय तक जन जागरूकता पदयात्रा निकालेंगे।
एसडीएम को ज्ञापन देकर सार्वजनिक कूड़ा न डालने, सरयू का संरक्षण करने, झूनी और खाती तक नेशनल हाइवे से जोड़ने सरमूल, सौधारा तक सुविधायुक्त पैदल मार्ग बनाने, बागेश्वर से झूनी, भद्रतुंगा और खाती में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के ठहरने के लिए विश्राम गृह बनाने, नगर पंचायत को सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की मांग की जाएगी।
इसके बाद लोनिवि के विश्राम गृह में विधायक बलवंत भौर्याल की उपस्थिति में अधिकारियों से समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने लोगों से जन जागरूकता पदयात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।