फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमघर पेयजल योजना के लिए धन स्वीकृत करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन साल बाद भी धरमघर के लिए पेयजल योजना का निर्माण नहीं हुआ है। राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष गंगा सिंह पांगती ने प्रदेश सरकार से धरमघर के लिए स्वीकृत पेयजल योजना के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदेश के वित्त मंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने धरमघर के लिए पेयजल योजना के निर्माण की घोषणा की थी। सीएम की घोषण के बाद भी पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं हुई।

योजना के निर्माण में हो रही देरी के कारण क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या को देखते हुए शीघ्र पेयजल योजना के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें