फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर-कपकोट सड़क पर 14 घंटे बंद रहा यातायात 

Sun, 30 Jul 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर-कपकोट सड़क पर आए बोल्डरों को हटाती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार की रात बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी टूटने से कई बोल्डर सड़क पर गिर गए। इस कारण करीब 14 घंटे यातायात ठप रहा। लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद  दिन में 12 बजे इन बोल्डरों को हटाया जा सका। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। 
विज्ञापन


शनिवार रात बारिश के चलते करीब 10 बजे गोलना के पास विशाल चट्टानें टूटकर बागेश्वर-कपकोट सड़क पर गिर गए। इससे यातायात ठप हो गया। सड़क बंद होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर गिरे बोल्डरों के ऊपर से आवाजाही करनी पड़ी।

सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन के निर्देश पर विभाग द्वारा जेसीबी सहित अन्य मशीनों को मौके पर भेजी गईं। जेसीबी की मदद से बोल्डरों को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दिन में 12 बजे सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाया जा सका।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों ओर दर्जनों की संख्या में वाहन फंसे रहे। मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़क खुलने तक कपकोट के एसडीएम रवींद्र बिष्ट मौके पर मौजूद रहे।

इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के मुताबिक शनिवार रात हुई बारिश से रिखाड़ी-बाछम, हरसीला-पुड़कुनी, कपकोट-तीजम और भयूं-गुलेर मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। सभी सड़कों को खोलने का काम जारी है।  भूस्खलन से दो घंटे बंद रहा ताकुला एनएच  बागेश्वर। बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से बागेश्वर-ताकुला नेशनल हाइवे पर भूस्खलन हो गया। शाम करीब चार बजे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और चीड़ के पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई।

इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही बागेश्वर से जेसीबी भेजी गई। इसके बाद सड़क पर गिरे पेड़ों को काटा गया। शाम छह बजे तक छोटे वाहनों का संचालन शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें