फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की 14 शाखाएं बंद रहीं 

Fri, 30 Jun 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
​बागेश्वर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की 14 शाखाएं बंद रहीं  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली प्रवर्तक बैंक के समान लागू करने, फास्ट ट्रैक में सेवा अवधिक की पात्रता कम करने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बंद रहे। बागेश्वर में हड़ताली बैंक कर्मियों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका।
विज्ञापन


पूर्व चेतावनी के अनुसार शुक्रवार को बागेश्वर जिले में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सभी 14 शाखाओं में बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कामकाज ठप रहा। बागेश्वर जिला मुख्यालय में बैंक कर्मियों ने ग्रामीण बैंक के सामने वित्तमंत्री का पुतला फूंका।

हड़ताली बैंक कर्मियों ने बैंक निदेश मंडल में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी प्रतिनिधित्व प्रदान करने और नोटबंदी अवधि के दौरान प्रवर्तक बैंकों में दिए गए कंपनसेशन राशि को समान रूप से आरआरबी में भी प्रदान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में हीरा सिंह ऐठानी, महेंद्र जोशी, इंद्र सिंह, राजेंद्र मेहता, हितेश धपोला, जनार्दन भंडारी, जगदीश प्रसाद, ललित मोहन, मुनीर खान, अनुराग मिश्रा, आशुतोष पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें