फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडाधार से धपोली तक 1.34 अरब से बदलेगी सड़क की सूरत

Mon, 13 Apr 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। लंबे समय से प्रतीक्षित बागेश्वर-कांडा एनएच 309ए के चौड़ीकरण का कार्य अब धरातल पर उतरने को तैयार है। कांडाधार से धपोली तक सड़क को चौड़ा करने करने के लिए विभाग ने तैयारियां कर ली है। एनएच की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब केंद्र सरकार से लेटर ऑफ क्लीयरेंस मिलते ही अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के शुरुआत में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एनएच विभाग के अनुसार हाईवे के दूसरे पैकेज के तहत 1.34 अरब की राशि से सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। वर्तमान में संकरी सड़क होने से यहां अक्सर जाम लगता है और दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। अब इसे दोगुना चौड़ा किया जाएगा जिससे पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

एनएच विभाग ने कार्य के लिए ठेकेदार का चयन कर लिया है। ठेकेदार की ओर से केंद्र सरकार को कार्य शुरू करने के लिए पत्र भेजा गया है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही मशीनों के जरिए सड़क कटान और चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि अगले कुछ ही दिनों में क्लीयरेंस मिल जाएगा।


अंतिम चरण में पेड़ों का कटान
चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों को हटाने का काम भी तेजी से चल रहा है। वन निगम की टीमें मार्ग पर पेड़ों के कटान कार्य को अंतिम रूप दे रही हैं। जैसे ही साइट पूरी तरह क्लीयर होगी, निर्माण एजेंसी अपना काम हाथ में ले लेगी। सड़क के चौड़े होने से क्षेत्र के आर्थिक विकास और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


.....कोट
कांडाधार से धपोली तक एनएच 309ए के दूसरे पैकेज के तहत चौड़ीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संबंधित ठेकेदार ने केंद्र सरकार को लेटर ऑफ क्लियरेंस के लिए पत्राचार कर दिया है। जैसे ही केंद्र से अंतिम स्वीकृति मिलती है, अप्रैल के अंत या मई के प्रथम सप्ताह में निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। वन निगम की ओर से पेड़ों के कटान का कार्य भी अंतिम चरण में है।

.....पीपी गोस्वामी, एई एनएच


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें