फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लगेंगे इंवर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने ई गवर्नेंस सोसायटी की बैठक कर तहसील से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों की समीक्षा की। शनिवार को जिला कार्यालय में डीएम रंजना ने बैठक में कहा कि सभी एसडीएम की जिम्मेदारी है कि वह समय से प्रमाण पत्रों को जारी करवाएं। यदि कोई समस्या और उपकरण की जरूरत हो तो मांग कर सकते हैं।

बैठक में उप जिलाधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने पर प्रमाण पत्र जारी करने का काम ठप हो जाता है। यदि केंद्रों में इंवर्टर लगा दिए जाए तब इस समस्या से निजात मिल सकता है। इस पर डीएम ने प्रभारी अधिकारी को सभी एसडीएम की मांग के अनुसार इंवर्टर मुहैया कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आपदा के लिहाज से संवेदनशील कपकोट तहसील में वीसी रूम बनाया जाना जरूरी है। एसडीएम गरुड़ और एसडीएम कांडा ने तहसील में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने प्रभारी अधिकारी को इस बाबत नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा ने बताया कि जिले में सभी कॉमन सर्विस सेंटर में समय से प्रमाण पत्र निर्गत हो रहे हैं। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, गरुड़ जयवर्धन शर्मा, कांडा योगेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, डीएसओ अरुण वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें