बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के अपार श्रद्धा के केंद्र चक्रवरतेश्वर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भंडारे के साथ के समापन हो गया है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।
पूर्णाहुति के मौके पर क्षेत्र की सुख, शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। कथावाचक डॉ. पंडित मनोज पांडे ने कहा कि जो लोग भावगत कथा सुनकर उसे अपने जीवन में उतारते हैं उन पर श्री हरि की कृपा बरसती है। मंदिर की महंत देवकी गिरी, मुख्य यजमान चंद्रशेखर मिश्र, गीता मिश्र ने सभी के सहयोग का आभार जताया। वहां निरंजन गिरी, नारायण जोशी, बसंत कांडपाल, मनोज खोलिया, आचार्य कैलाश शास्त्री, कैलाश पांडे, जगदीश जोशी, प्रदीप कांडपाल, दिनेश बिष्ट, गोविंद बड़शीला थे।