फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर सिंह अध्यक्ष, विनोद महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हो गया है। पहले दिन कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें नर सिंह को अध्यक्ष व विनोद कुमार को महामंत्री चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने एसीपी लाभ समेत अन्य समस्याओं के लिए संघर्ष तेज करने का इरादा जताया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में संघ के अधिवेशन की शुरूआत हुई। निर्विरोध चुनाव के बाद केशव दत्त चौबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा को उपाध्यक्ष, गौरी शंकर पुरी को कोषाध्यक्ष, बलवीर सिंह घस्याल को ऑडिटर पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में फकीर राम आर्या, भुवन चंद्र जोशी रहे। निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिवेशन में समस्याओं पर चर्चा के साथ ही आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वरी दत्त पांडे, राजेंद्र पालनी, रमेश पांडे, हीरा दानू, भूपेंद्र गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें