बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 153 पव्वों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों को 60 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर सिनौला के पास देवेंद्र मर्तोलिया को 96 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में मंडलसेरा निवासी हरीश सिंह को 21 देशी पव्वों, 36 पव्वे अंग्रेजी के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र मर्तोलिया पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है। उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई चल रही है।