कपकोट (बागेश्वर)। सुमगढ़ हादसे में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देने के बाद जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने राजूहा सुमगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्टर का उपयोग न होने और विद्यालय का फर्श टूटने और छत खराब होने पर सख्त नाराजी जताई। उन्होंने जिला और खंड शिक्षा अधिकारी को फटकारा। गणित, अंग्रेजी और हिंदी के सवालों के कुछ ही बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा। इस दौरान डीएम ने विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था करने, विधायक बलवंत भौर्याल ने फर्श निर्माण के लिए अपनी निधि से धन स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। डीएम रंजना राजगुरु ने शिक्षकों को विशेष रुचि के साथ बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि कमजोर बच्चा भी उच्च श्रेणी प्राप्त कर सके।
उन्होंने स्वच्छता पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने शिक्षकों को प्रोजेक्टर के जरिए बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, तहसीलदार नैनपाल सिंह, डीडीओ केएन तिवारी, उप शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्या आदि थे।