फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के बाद पटवारियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति के साथ ही कार्मिकों के मौजूदा कार्यस्थलों से तबादले कर दिए गए हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों से तत्काल नए कार्यक्षेत्रों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को प्रशासन से राजस्व उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति के साथ ही कार्मिकों की तबादला सूची जारी की। इसके मुताबिक पदोन्नति के बाद भूपाल सिंह मटियानी को गरुड़ तहसील से काफलीगैर भेजा गया है। कांडा तहसील से दयाल चंद्र मिश्रा को कांडा क्षेत्र व देवेंद्र कुंमार लोहनी को कपकोट तहसील भेजा गया है। बागेश्वर से चंद्र सिंह हरकोटिया को गरुड़ जबकि पप्पू लाल को दुगनाकुरी में तैनाती दी गई है। मंडलीय ज्येष्ठता सूची के आधार पर इन कार्मिकों के राजस्व उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। कार्मिकों से तत्काल नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें