बागेश्वर/कपकोट। जिले भर के यूथ कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जगह-जगह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौह महिला इंदिरा गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। बताया गया कि इस सप्ताह एनएसयूआई 15 अगस्त तक नफरत छोड़ो आंदोलन चलाएगी।
बागेश्वर में जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित गांधी चबूतरे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं संगठन की मजबूती का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर संगठन के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रणजीत रावत, मोहन कोरंगा, कवि जोशी, मंटू परिहार, कुलदीप मेहता, रमेश भंडारी, प्रेम पाठक आदि थे। इधर, कपकोट में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में स्थापना दिवस को नफरत छोड़ो आंदोलन के रूप में मनाया। रघुपति राघव राजा राम गीत के साथ राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि भी दी। वहां ईश्वर चंद्र पांडेय, उम्मेद सिंह गढ़िया, गणेश कुमार, कैलाश पवार, रमेश भंडारी, विजय कुमार, सुरेश चंद्र, लक्ष्मण कुमार, दिनेश चंद्र, महेश भंडारी आदि थे। ब्यूरो