फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट-कर्मी मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मार्ग पर यातायात बहाली की मांग की। ग्रामीणों ने समस्या दूर न होने पर मुख्यालय में धरने पर बैठने की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को मुख्यालय पहुंचे कपकोट के मल्ला दानपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि पिछले एक माह से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। जगह-जगह मलबा आ रहा है। लेकिन कार्यदायी संस्था सुरक्षा बंदोबस्त करना तो दूर मलबा हटाने में भी लापरवाही बरत रही है। मार्ग घंटों बंद होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण गांव में ही कैद से हो गए हैं। सड़क संपर्क टूटने से सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पैदल रास्ता नापना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बदहाल संचार व्यवस्था, मनरेगा भुगतान और पेंशन न मिलने की समस्या भी बताई। इस दौरान केएस दानू, सुरेंद्र कर्म्याल, मेहरबान सिंह, यशवंत सिंह, लोकपाल कर्म्याल, चंद्रशेखर दानू, योगेश बिष्ट, राजू कर्म्याल, गोकुल दानू, नारायण दानू, प्रवीण दानू आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें