फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बचने को नदियों की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जुलाई का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बाद भी तेज गर्मी और उमस से निजात नहीं मिली है। बारिश न होने से लोग हलकान हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग नदी तटों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। इससे चटख धूप से निजात मिली मगर गर्मी और उमस बरकरार रही। आर्द्रता का स्तर 61 फीसदी रहा। सरयू और गोमती के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। उधर बैजनाथ बैराज सूखने के कगार पर पहुंच गया। आलम यह है कि बैराज से डिस्चार्ज बंद हो गया। बैराज पर निर्भर नहरें भी सूख गई। बच्चों के साथ ही युवा और अधेड़ दिनभर सरयू से लेकर गोमती नदी में नहाते, गोते लगाते नजर आए। सरयू नदी तट पर तो नहाने वालों का तांता लगा रहा।

अगले तीन दिनों में तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश के साथ ही अंधड़-तूफान की चेतावनी जारी की है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को अंधड़-तूूफान के साथ बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों के संभावित मौसम को देखतेे हुए अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की उम्मीद है।
विज्ञापन


बारिश के लिए ग्रामीणों ने मांगी मन्नत
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश नहीं होने से कत्यूर घाटी के लोग परेशान हैं। मेलाडुंगरी, डंगोली, कज्यूली के लोगों ने बारिश के लिए कोट भ्रामरी मंदिर में मन्नत मांगी। बैजनाथ के ग्रामीणों ने बैजनाथ धाम में और अणां, कज्यूली, पुरुड़ा, चनोली, बिनखोली, वज्यूला, चौरसों, अयारतोली, बिमोला, पचना, माल्दे, सिटोली, फल्याटी आदि गांवों के लोगों ने अपने गांव के भूमियाल मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें