फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष को देश भर में मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के 12वीं के छात्र हर्ष कनवाल को राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में देश भर में दूसरा स्थान मिला है। उनके वायरलैस एलईडी मॉडल को खूब सराहा गया। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि से हर्ष ने स्कूल ही नहीं राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से 27 मई से आठ जून तक राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर से सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया था। बतौर पुरस्कार उन्हें प्रमाण पत्र और 45 हजार नकद दिया गया है। छात्र को 75 फीसदी अंकों के साथ इंटर पास करने पर 20 हजार के इनाम के साथ ही आईटीआई में प्रवेश भी मिलेगा। हर्ष की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें