फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पेंशनरों ने केंद्र के समान पेंशन देने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की जिला इकाई की बैठक में शासन से केंद्र कर्मियों के समान पेंशन देने की मांग की गई। शासन से पेंशनरों के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार का शासनादेश उत्तराखंड में भी लागू करने को कहा।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष केशवानंद जोशी की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से केंद्र सरकार के पेंशनरों के समान पारिवारिक पेंशन देने की मांग करते आ रहेेे हैं लेकिन शासन ने मांग पूरी नहीं की। प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष पीडी गुप्ता, संरक्षक आरएस परिहार ने बताया कि सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर पेंशनरों को पारिवारिक पेंशन देन, 2016 से सातवें वेतन आयोग का 50 प्रतिशत अवशेष भुुगतान करने की मांग की गई।

वित्त मंत्री पंत ने वित्त सचिव से मांग को प्राथमिकता देने को कहा। यह भी आश्वासन दिया कि मामले का निस्तारण कैबिनेट में रखकर किया जाएगा। जिला मंत्री नारायण सिंह गढ़िया, संरक्षक बहादुर सिंह परिहार के संचालन में भवानी राम आर्या, बची सिंह कार्की, बची गिरि, राम सिंह, छोटे लाल, बलवंत कर्म्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें