बागेश्वर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राइंका उडियार के छात्र-छात्राओं को चौकोड़ी के चाय बागान, पांखू मंदिर, महरूड़ी स्थित कस्तूरा मृग विहार का भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को संबंधित स्थलों के महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी गई। शैक्षिक भ्रमण दल का नेतृत्व प्रेमा हरड़िया और पूनम खाती ने किया।