फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाली-कफनी ट्रैकिंग रूट की जल्द हो मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल द्वाली से कफनी को जोड़ने वाला ट्रैकिंग रूट लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है। इस ट्रैकिंग रूट के ध्वस्त होने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षतिग्रस्त ट्रैकिंग रूट का शीघ्र सुधार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में बाछम की जिला पंचायत सदस्य भागीरथी देवी ने कहा है कि द्वाली से कफनी तक का मार्ग क्षतिग्रस्त होने से चलने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग का सुधार नहीं होने से कई पर्यटकों को भी निराश लौटना पड़ रहा है। इसके बावजूद मार्ग के सुधार को लेकर कोई कार्य नहीं हो रहा है।

उन्होंने इस समस्या को देखते हुए डीएम से शीघ्र मार्ग का सुधार कराए जाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य ने कफनी के लिए स्वीकृत विश्राम गृह का निर्माण द्वाली में करने पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए कफनी में विश्राम गृह स्वीकृत है, जबकि विश्राम गृह का निर्माण द्वाली में किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से विश्राम गृह का निर्माण स्वीकृत स्थल कफनी में ही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें