फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध भी बनेगा और बागेश्वर के लिए रेल लाइन भी बनेगी:टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंचेश्वर बांध का निर्माण समय की जरूरत है। बांध के निर्माण से देश में ऊर्जा की जरूरत पूरी होगी। रिजर्व वाटर टैंक के रूप में इस बांध से उत्तराखंड के साथ ही यूपी तक को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। पंचेश्वर बांध के साथ ही बागेश्वर के लिए रेल लाइन बिछे, इसके प्रयास भी किए जा रहे हैं। यह बात केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कही।
विज्ञापन


सोमवार को बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में टम्टा ने कहा कि पंचेश्वर बांध बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे भारत के साथ ही नेपाल को भी बिजली मिलेगी। परियोजना के निर्माण से जो भी प्रभावित परिवार हैं, उनका पुनर्वास किया जाएगा। भविष्य में इस बांध को पर्यटन से भी जोड़ा जाएगा। बांध बनने के बाद जल परिवहन शुरू किया जाएगा। इससे पहाड़ और मैदान के बीच की दूरी कम होगी।

पर्यटन से जुड़ने पर रोजगार के साधन बढ़ेंगे। यह पलायन रोकने में सहायक होगा। टम्टा ने साफ किया कि पंचेश्वर बांध के निर्माण से बागेश्वर तक रेल लाइन की संभावनाएं समाप्त नहीं हो रही हैं। बागेश्वर तक रेल लाइन पहुंचाने के लिए प्रयास जारी हैं। रामनगर से चौखुटिया गैरसैंण रेल लाइन के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौखुटिया से बागेश्वर तक रेल लाइन पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें