फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक शराब की दुकान नहीं हटी तो फिर करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खरेही क्षेत्र में खोली गई शराब की दुकान हटाने की मांग क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर तेज कर दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि 15 दिन के भीतर दुकान हटाने का आश्वासन देने के बाद भी प्रशासन ने शराब की दुकान नहीं हटाई है। यदि पांच जुलाई तक शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो क्षेत्रवासी एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन



डीएम को सौंपे ज्ञापन में खरेही क्षेत्रवासियों ने कहा कि शांत क्षेत्र खरेही में शराब की दुकान खुलने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर 21 जून को हुए आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा 15 दिन के भीतर दुकान हटाने का आश्वासन दिया था। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि पांच जुलाई तक शराब की दुकान को नहीं हटाया गया तो क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें