बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर आठ जुलाई को जिला न्यायालय बागेश्वर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने बताया कि कोई भी व्यक्ति लोक अदालत में न्यायालय में लंबित अपने मामले को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकता है।