फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से 13 साल के बालक की मौत

Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के लोब गांव में बकरी के मेमने से खेल रहे एक बच्चे पर बिजली गिर गई। परिजन उसे वाहन से तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में लगभग दो बजे खांकर क्षेत्र के लोब गांव निवासी मनमोहन लोबियाल का 13 वर्षीय पुत्र ऋतिक लोबियाल घर के बाहर बकरी के मेमने के साथ खेल रहा था। इसी दौरान जोर की बिजली कड़कते ही रितिक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां पर जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋतिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पटवारी प्रवीण सिंह टाकुली ने जिला अस्पताल पहुंचकर ऋतिक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बागेश्वर के उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों को सांत्वना देते हुए मुआवजा देने का आश्वासन दिया। ऋतिक जूनियर हाईस्कूल सरना में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका एक बड़ा भाई और एक बहन है। मनमोहन मजदूरी करता है। बेटे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें