फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत, जल मूल्य में बढ़ोतरी से आक्रोश

Thu, 06 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत और जल मूल्यों में बढ़ोतरी करने का विरोध किया गया। वक्ताओं ने बेस अस्पताल से फिजिशियन का बिना प्रतिस्थानी का तबादला करने के लिए भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में काबिज होने के बाद भाजपा सरकार को प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए काम करना चाहिए था, पर राजस्व बढ़ोतरी के लिए सरकार ने बिजली और पानी के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि जिला और बेस अस्पताल में पहले से ही डाक्टरों की कमी है। जिला मुख्यालय के बेस अस्पताल में एकमात्र फिजिशियन थे, उनका भी बिना प्रतिस्थानी के तबादला करना जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। उन्होंने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार से जल्द डाक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक आशीर्वाद गोस्वामी ने और संचालन प्रदेश अध्यक्ष राजीव कर्नाटक ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपांशु पांडे, प्रदेश सचिव आशीष साह, महामंत्री अमित साह, नीरज कुमार, नीरज जोशी, कृष्ण कुमार वर्मा, फैजल खान, पंकज खंपा, गीतांजलि भट्ट, हेमा पांडे, बाला देवी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें