बागेश्वर। पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि शिक्षा विकास की पहली कुंजी है। एसोसिएशन के संरक्षक एनबी भट्ट ने कहा कि हम सबका लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ बेहतर शिक्षा देना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंदन परिहार और संचालन कमलेश उपाध्याय ने किया।
वहां पर भाष्कर दास, केएस रौतेला, घनानंद जोशी, सुरेश तिवारी, दीपक पाठक, दीवान सिंह खेतवाल, रेखा धामी, दुर्गा असवाल, महेश पांडेय, विनोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।