फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू के दोआब पर हेलीपैड और मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग

Mon, 26 May 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने डीएम को नगर में विकास और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर में सरयू नदी के दोआब पर हैलीपैड और स्टेडियम का निर्माण करने की मांग की। उन्होंने नगर में स्लॉटर हाउस के निर्माण की मांग की है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि जिले के गरुड़ से वर्तमान में हेली सेवा संचालन किया जा रहा है। हेलीपैड की दूरी जिला मुख्यालय से 24 किमी दूर होने के चलते कांडा, काफलीगैर और कपकोट तहसील के ग्रामीण सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

वेणीमाधव वार्ड में सरयू नदी के दोआब पर स्थित खाली जमीन में हेलीपैड और स्टेडियम का निर्माण होने से जिले के सभी लोगों को सेवा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने खाली पड़ी जमीन में ओपन पार्क और वाहन पार्किंग का निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने जिले में स्लॉटर हाउस का निर्माण करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें