फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन पर आपके घर पहुंचेगा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। होम डिलीवरी के लिए जूझ रहे उपभोक्ताओं को जून माह से घर पर ही सिलिंडर मिल सकेगा। इंडेन कंपनी ने होम डिलीवरी की शर्त पर नए ठेकेदार का टेंडर मंजूर किया है।
विज्ञापन


बागेश्वर में बीते कई सालों से गैस की होम डिलीवरी की मांग हो रही है। इस मामले को लेकर पूर्व में कई बार आंदोलन भी किए जा चुके हैं। इंडेन गैस सर्विस और प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी बागेश्वर में उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी का लाभ नहीं मिल सका।

नए वित्तीय वर्ष के लिए इंडेन गैस सर्विस ने होम डिलीवरी की शर्त पर ही टेंडर किया है। बताया जा रहा है कि टेंडर हो चुका है। लेकिन, आचार संहिता के चलते ठेकेदार के साथ अनुबंध नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद बागेश्वर के उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें