बागेश्वर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लीली के कक्षा नौ के छात्र छात्राओं ने कौसानी व बैजनाथ का भ्रमण कर जानकारी जुटाई।
प्रधानाचार्य बसंत गिरि गोस्वामी व सुमिता उनियाल ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल प्रभारी टीका सिंह कुमल्टा व कविता तिवारी ने बताया कि छात्र छात्राओं ने बैजनाथ मंदिर समूह, कौसानी, पंत वीथिका, अनाशक्ति आश्रम आदि का भ्रमण कर जानकारी एकत्र की।
भ्रमण दल में भगवत सिंह बोरा, भगवान सिंह धानिक, कुंदन शाही आदि शामिल थे।