फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मतदान को भाजपा और कांग्रेस ने बताया अपने- अपने पक्ष में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट में हुए भारी मतदान को भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पक्ष में बताया है। भारी मतदान होने से फिलहाल दोनों दल बनते बिगड़ते समीकरणों में उलझे नजर आ रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत कपकोट नगर पंचायत में 3208 मतदाताओं में से 2354 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें 1615 महिला और 1277 पुरुष मतदाता शामिल हैं। 2013 के चुनाव में यहां 65.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार अधिक मतदान होने से भाजपा और कांग्रेस नेेताओं के समीकरण गड़बड़ा दिए हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेेस कम मतदान को अपने पक्ष में बता रही थी, लेकिन कब्जा भाजपा का हो गया था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने को भी कांग्रेस अपने ही पक्ष में बता रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अधिक मतदान अक्सर भाजपा के ही पक्ष में जाता है। पार्टी ने एक-एक वोट के लिए खासी मशक्कत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी गिरीश चंद्र जोशी का कहना है कि मतदान में महिलाओं और सामान्य वर्ग की बढ़चढ़कर भागीदारी होना भाजपा के लिए शुभ संकेत हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद बिष्ट का कहना है कि लोग भाजपा की विकास विकास विरोधी नीति से खासे नाराज हैं। मतदाताओं ने कांग्रेस को साथ देने के लिए ही भारी मतदान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें