फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टाप सेंटर में मिलेगी पीड़ित महिलाओं को सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। भारत सरकार ने दुराचार, छेड़छाड़ व घरेलू हिंसा में पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए वन स्टाप सेंटर की स्थापना करने का आदेश दिया है। बागेश्वर सेंटर की स्थापना के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण व भरण पोषण के लिए ओएससी सेंटर की स्थापना की कवायद बागेश्वर में शुरू हो गई है। बाल विकास व महिला सशक्तीकरण विभाग के अधीन चलने वाले वन स्टाप सेंटर में लगभग दस पद भी सृजित किए गए हैं। बाल विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार की इस योजना के तहत जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण, भरण पोषण व इलाज की सभी सुविधाएं सेंटर में ही मिलेंगी। बताया कि वृद्धाश्रम की तर्ज पर ही इन केंद्रों को चलाने की योजना है। बागेश्वर में सेंटर की स्थापना के लिए जमीन तलाशी जा रही है। नियम के मुताबिक जिला अस्पताल से दो किमी के दायरे में वन स्टाप सेंटर को स्थापित किया जाना है। कांडा रोड, नदीगांव, कठायतबाड़ा आदि स्थानों में सेंटर निर्माण के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती
कोआर्डिनेटर, काउंसलर, एडवोकेट, कंप्यूटर आपरेटर, सुरक्षा गार्ड, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी(सभी पद महिलाओं के लिए)के पदों पर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जानी है।
विज्ञापन


जमीन चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में
बागेश्वर में वन स्टाप सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमीन चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फिलहाल दो कमरे, एक किचन, एक वार्ड से शुरूआत की जा रही है। सेंटर स्थापित करने के उपरांत पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
- राजेंद्र बिष्ट, डीपीओ बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें