बागेश्वर। बिजली और पानी की समस्याओं का समाधान डोबा ग्राम पंचायत के गड़ियां तोक के ग्रामीण परेशान हैं। गुस्साए गांव गरीब उत्थान मंच के बैनर तले संरक्षक विशन सिंह टंगड़िया ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। टंगड़िया ने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने तक अनशन जारी रखा जाएगा।
कलक्ट्रेट परिसर में आमरण पर बैठे टंगड़िया ने कहा कि गड़ियां गांव में बिजली के तार झूल रहे हैं। राह चलते लोगों को करेेंट लगने का भय बना है। ग्राम पंचायत में पानी के तीन स्रोत हैं बावजूद लाइन नहीं बनाई जा रही है जबकि दूसरे गांवों के लिए उन्हीं के गांव से योजना बनाई गई हैं। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से कई बार कह दिया गया है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा इस बार आंदोलन निर्णायक रहेगा।