फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बोतल से बाहर निकला धोखाधड़ी का जिन्न

Sat, 29 Sep 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में एसपी को ज्ञापन देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में संचालित एक चिटफंड कंपनी की धोखाधड़ी का मामला एक बार फिर सामने आया है। आरोप है कि खाता अवधि पूरी होने के बाद भी जमाकर्ताओं को भुगतान नहीं किया जा रहा है। कंपनी के बचत खाताधारकों ने एसपी से धोखाधड़ी का केस दर्ज करने और जमापूंजी वापस दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


शनिवार को कुछ स्थानीय निवासियों ने एसपी मुकेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि नगर में संचालित एक चिट फंड कंपनी के बचत खातों में लगभग दो लाख रुपये धनराशि का सावधि निवेश किया था। जून में अवधि पूरी होने के बाद भी जमा कर्ताओं को भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद जमाकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत की। तब जमा कंपनी की शाखा प्रबंधक और जमाकर्ताओं के बीच तीन माह के भीतर भुगतान की अदायगी का समझौता हुआ। लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी प्रबंधन ने उन्हें भुगतान नहीं किया।

 आरोप है कि पिछले तीन माह से प्रबंधक अक्सर शाखा से गायब रहती है। समझौते के मुताबिक भुगतान मांगने पर आनाकानी की जा रही है। उन्होंने प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और केस दर्ज करने की मांग की। एसपी ने जमाकर्ताओं को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान जमाकर्ता विशन राम, भागीरथी, चांदनी, गंगा, रोशनी, पुष्पा, सती, कमला, यशोदा, तुलसी, ममता, दीपा, भावना, कैैैलाश, हिमांशु, धीरज, पवन, हेमा, अनिल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें