फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी व गोगिना के किसानों को कुटकी पौंध वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गढ़वाल विश्वविद्यालय उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र ने नेशनल मिशन ऑन हिमालयन अध्ययन परियोजना के तहत कपकोट के कर्मी, गोगिना गांव में जड़ी बूटी जागरूकता, पौंध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। दोनों गांवों में 100-100 से अधिक किसानों को पांच हजार से ज्यादा जड़ी बूटी पौधों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वाल विवि के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीके पुरोहित ने बताया कि कर्मी, गोगिना गांवों की जलवायु कुटकी सहित अन्य जड़ी बूटी उत्पदान के लिए बेहतर है। डॉ. बीएस मेंगवाल ने किसानों से कहा कि पारंपरिक खेती की बजाय जड़ी बूटी उत्पादन को बढ़ावा देकर आय बढ़ा सकते हैं। पलायन को भी रोका जा सकता है। वहां जयदेव चौहान, भूपाल सिंह, कलावती, मुन्नी देवी, शीला देवी, लछम सिंह, वन अधिकारी चतुर्वेदी, शुभम भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें