फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों का शीघ्र पुर्ननिर्माण करो

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। इस बार भारी बारिश से ग्राम पंचायत कपकोट को काफी क्षति हुुई है। क्षति की भरपाई नहीं होने से हर कोई परेशान है। ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम रवींद्र बिष्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने क्षति की शीघ्र भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जाने वाले रास्ते का जल्द पुनर्निर्माण करने, राइंका की क्षतिग्रस्त पानी की लाइन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के आंगन की क्षतिग्रस्त दीवार ठीक करने की मांग उठाई। कहा कि लाखों रुपये की लागत से कस्तूरबा आवासीय भवन का निर्माण हुआ है भवन संचालित नहीं होने से वहां बंदरों का अड्डा बना है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, पूर्व उप प्रधान महिमन कपकोटी, सूबेदार बहादुर राम आदि थे। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें