फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल हालातों में बच्चों को न छोड़े अकेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसूनी सीजन के बीच अतिवृष्टि आदि मुश्किल हालातों में स्कूूल नौनिहालों को अकेला नहीं छोड़ सकते। बच्चों को स्कूल से हिफाजत से घर पहुंचाना स्कूल प्रधानाचार्य और शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों को यह फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीईओ हरीश चंद्र सिंह ने कहा कि मानसून में नौनिहालों की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी। स्कूल खुले होने के दौरान अतिवृष्टि या फिर किसी तरह की आपदा आने पर बच्चों को अकेले घर नहीं भेजा जाएगा। प्रधानाचार्य और शिक्षक अभिभावकों से संपर्क साधेंगे। मुश्किल हालातों में बच्चों को अभिभावकों के साथ ही घर भेजा जाएगा।

नदी, नालों के पास वाले स्कूलों को अलर्ट
बागेश्वर। जिले में नदियों और बरसाती नालों के पास वाले स्कूलों को अलर्ट जारी किया गया है। इन स्कूलों तक आनेजाने के लिए नौनिहालों को उफनती नदी और नालों को पार करना पड़ता है। ऐसे में खतरे की आशंका बनी रहती है। इन क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाएगा। बच्चों पर स्कूल जाने का दबाव नहीं रहेगा। स्कूल प्रधानाचार्य और शिक्षक अपने विवेक से इन हालातों में फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें