फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विपणन से मिला बेहतर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शामा, लीती, बड़ी पन्याली के किसानों को सामूहिक विपणन से बेहतर बाजार मिला है। इससे उन्हें आलू की खेती में अपेक्षाकृत ज्यादा मुनाफा हुआ है। किसानों ने सामूहिक विपणन के तहत उत्पादित 26 टन आलू हल्द्वानी मंडी में भेजा है।
विज्ञापन


ग्राम्या फेज दो के तहत दानपुर किसान एकता सहकारिता के किसानों ने आलू का उत्पादन किया। उत्पादित फसल को सामूहिक विपणन व्यवस्था के तहत हल्द्वानी मंडी भेजा गया। किसानों ने बताया कि इसकी एवज में उन्हें स्थानीय बाजार की अपेक्षाकृत ज्यादा मुनाफा हुआ है।

उप परियोजना निदेशक एसके उपाध्याय ने किसानों को ग्राम्या योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा। ग्राम्या के टीम लीडर नरेश बिनवाल ने ज्यादा मुनाफे के लिए क्लसटर आधारित खेती के साथ ही सामूहिक विपणन के लिए प्रेरित करने की कोशिश की। इस दौरान विपणन अधिकारी संजीव कुमार, कृषि अधिकारी रामलेख, डॉ कमलेश जोशी, प्रधान राजेंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह, हीरा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें