फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व पर कर्मी और दोबाड़ गांव में 7100 पौधे रोपे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भाजपा के संकल्प सिद्धि कार्यक्रम के तहत कर्मी और दोबाड़ ग्राम पंचायतों में बैठकें आयोजित हुई। तोली सीट के जिपं सदस्य गोविंद दानू ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हरेला पर्व पर कर्मी और दोबाड़ गांव में पांच हजार और 2100 पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने दोबाड़ के विकास कार्यों के लिए 1.60 लाख जबकि कर्मी को 1.20 लाख रुपया देने की घोषणा की। कहा कि पौधरोपण में अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रथम स्थान वाले को 2500, द्वितीय को डेढ़ हजार, तृतीय स्थान वाले को एक हजार रुपये मिलेंगे। ग्रामीणों ने दानू से मनरेगा का भुगतान करवाने, राइंका कर्मी में शिक्षकों की तैनाती कराने में सहयोग देने की मांग की। कर्मी में संचालन स्वरूप सिंह कर्म्याल, दोबाड़ में संचालन गोविंद राम ने किया। वहां बीडीसी सदस्य नंदन सिंह दुबड़िया, सुंदर कर्म्याल, नरेंद्र बिष्ट, आनंद दानू, लोकपाल सिंह, चतुर सिंह, टीकर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें