फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी में तीन में से दो एटीएम बंद, पर्यटक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। बागेश्वर के साथ ही पर्यटन नगरी कौसानी में एटीएम में कैश की कमी के कारण पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कौसानी में तीन में से केवल एक एटीएम से पैसे निकल रहे हैं।
विज्ञापन


जिले भर में दो महीने से कैश की किल्लत बनी है। बागेश्वर नगर में 13 एटीएम में से गिने चुने एटीएम में से ही रुपये निकल रहे हैं। रविवार को भी केवल बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकले।

वहीं, कौसानी में भी एकमात्र एटीएम से रुपये निकल रहे हैं। एसबीआई और यूको बैंक का एटीएम बंद पड़ा है। एटीएम में कैश नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारी नेताओं का कहना है कि इस समय पर्यटक सीजन चल रहा है। बावजूद इसके 24 घंटे सेवा उपलब्ध के बोर्ड लगे बैंकों के एटीएम बंद हैं। उन्होंने एटीएम की सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें