फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी आय कमाने के लिए नयी तकनीक अपनाएं किसान :ऐठाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना अंतर्गत ‘संकल्प से सिद्धि’ पर आधारित दो दिनी किसान मेले के समापन में किसानों से कृषि की नई तकनीक अपनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठाणी ने कहा कि उन्नत और वैज्ञानिक तकनीक से खेती करके ही किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन किसानों को मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, फूलों की खेती करने के बारे में जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह से जुड़े किसानों के उत्पादों पर भी चर्चा की गई। उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। अंतिम सत्र में एकीकृत आजीविका परियोजना के अंतर्गत गठित उत्पादन समूहों से जुड़े किसानों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेले में सर्वोत्तम स्टाल का पुरस्कार संजीवनी स्वायत्त सहकारिता शांति बाजार को, द्वितीय पुरस्कार पशुपालन विभाग को, तृतीय पुरस्कार कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर को दिया गया। इस मौके पर डीडीओ केएन तिवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय शंकर, आजीविका परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें