बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में विद्यार्थियों को वनाग्नि से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी गई। इस मौके पर एसडीएम रवींद्र बिष्ट, पुलिस उप निरीक्षक गोपाल राम और रेंजर भुवनेश्वर कुमार पंत ने विद्यार्थियों से अपील की कि लोगों को वनाग्नि से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर बीडीओ गंगा गिरि गोस्वामी, शशि देव, बलवंत सिंह शाही, अनंत राम आदि थे। संचालन शंकर दत्त पांडे ने किया।