धरमघर (बागेश्वर)। ओखलेश्वर महादेव मंदिर मझेड़ा में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी शुरू हो गई है। समिति की बैठक में सभी से मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अभी से जुटने को कहा गया।
समिति के लिए ग्राम प्रधान मनोज कुमार संयोजक, सुंदर सिंह मेहरा अध्यक्ष, विनोद पंत उपाध्यक्ष, ललित राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमंत सिंह मेहरा और प्रकाश जोशी सचिव, धीरज सिंह मेहरा महासचिव, भगवती प्रसाद उप सचिव, अनिल पाठक कोषाध्यक्ष शेर सिंह मेहरा व्यवस्थापक, प्रकाश पाठक, हरीश साह, खुशाल सिंह, होशियार सिंह, हेम पंत आदि को सदस्य चुना गया।
बैठक में तय किया गया कि मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद मंदिर के नव निर्माण की पहल की जाएगी।