फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव में जीत से भाजपाइयों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता से भाजपाई गदगद हैं। कपकोट में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


कपकोट में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के नेतृत्व में मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की विकास की सोच के कारण उत्तर प्रदेश की जनता ने निकाय चुनावों में अपना मत पार्टी के पक्ष में दिया है।

उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनावों में भी भाजपा को इसी तरह से पूरी सफलता मिलेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष चम्पा देवी, बबलू ऐठानी, मुन्ना कपकोटी, गणेश सुरकाली, विक्रम शाही, हरीश शाही, गोविंद कपकोटी, प्रकाश जोशी आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें