फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के काम अधूरा छोड़ने से तीन साल देरी से हुआ सड़क चौड़ीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट-सौंग मोटर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा रुपये हड़पने के कारण सड़क चौड़ीकरण का कार्य तीन साल देरी से हुआ। इसके चलते लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि 18 किलोमीटर लंबे कपकोट-सौंग मोटर मार्ग पर करीब आठ करोड़ की लागत से चौड़ीकरण और हॉटमिक्स का कार्य होना था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 2010 में कोटद्वार की एसएन कंस्ट्रक्शन कंपनी से अनुबंध किया था।

लेकिन, फर्जी दस्तावेजों से 80 लाख रुपये की पहली किस्त लेकर कंपनी बीच में ही काम छोड़कर चली गई और सड़क का कार्य रुक गया। इसके बाद वर्ष 2012 में विभाग की ओर से कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस अवधि में सड़क का कार्य अधूरा होने से लोगों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने शेष बची धनराशि से कार्य कराने के लिए दूसरा टेंडर लगाया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार परिहार कंस्ट्रक्शन कंपनी से नया अनुबंध किया गया। लोनिवि के एई ओंकार पांडेय ने बताया कि पूर्व की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कुछ कार्य किया था।

सड़क चौड़ीकरण, दीवार निर्माण, स्कबर, और हॉटमिक्स का जो भी कार्य शेष बचा था उसे नई कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 2014-15 में पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में रुपये हड़पने वाली कंपनी से 80 लाख रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें