फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सालों से जल संकट से जूझ रहे खीरगंगा वार्ड के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट के खीर गंगा वार्ड के लोग तीन वर्षों से गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। जल संस्थान और प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को समस्या से अवगत कराने के बाद भी पेयजल संकट का समाधान नहीं हो पाया है। जल संकट से जूझ रहे लोगों ने अब विधायक से नई पेयजल लाइन स्वीकृत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड के लोगों का कहना है कि खीर गंगा पुल से हाइडिल, विवेकानंद छात्रावास और ब्लॉक कार्यालय क्षेत्र में हजारों की आबादी निवास करती है। इसके बावजूद इस क्षेत्र के लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। पिछले तीन वर्षों से यह क्षेत्र गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं।

नगरवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के लिए बहुउद्देश्यीय पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। लेकिन, इस क्षेत्र को इस योजना से भी वंचित रखा गया है। नगरवासियों ने वार्ड के जल संकट वाले क्षेत्र के लिए गुलम से दो इंच की पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपने वालों में भूपाल सिंह गढ़िया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें